छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

रायपुर .केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रीमनसुख मंडाविया का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी , कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा , सांसद सुनील सोनी , विधायक सुशांत शुक्ला , प्रदेश प्रवक्ता , लोकेश कावड़िया, प्रीतेश गाँधी सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण व पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद विमानतल में आत्मीय स्वागत किया।बता दें कि भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के बाद डॉ. मांडविया दोपहर 2.30 बजे प्रदेश विधानसभा पहुँचेंगे। यहाँ नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत करने बाद डॉ. मांडविया 4.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे जहाँ से शाम 5 बजे राजकोट (गुजरात) के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button