छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार — जांजगीर व पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर और पामगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग जगहों से अवैध कच्ची महुआ शराब बेचते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डीएसपी श्री जितेंद्र खूंटे एवं डीएसपी श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में रेड कर जांजगीर थाना पुलिस ने आशीष सक्सेना, निवासी तिलाई के कब्जे से 24 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की। वहीं पामगढ़ थाना पुलिस ने महिला आरोपी कामिनी (उम्र 40 वर्ष), निवासी केसला थाना पामगढ़ के पास से 6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की।

दोनों आरोपियों के कब्जे से जब्त कुल 30 लीटर महुआ शराब, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹6000 आंकी गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, एएसआई रामप्रसाद बघेल, पामगढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button