मोडिफाई सायलेंसर रखने वाले संचालक, के ऊपर यातायात पुलिस/थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही 74 नग मोडिफाई सायलेंसर किया जप्त

जांजगीर/ध्वनी प्रदुषण को दृष्टिगत रखते हुए दो पहिया वाहन के प्रेसर हार्न, मोडिफाई सायलेंसर रखने वाले संचालक के कब्जे से भारी मात्रा में मोडिफाई सायलेंसर जप्त किया गया यातायात पुलिस/थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

संचालक के कब्जे से मोडिफाई सायलेंसर 74 नग किमती 80,000/रु बरामद किया गया है, जिसे धारा 102 जाफौ. के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है यातायात/थाना जांजगीर पुलिस को दिनांक 23.01.2024 को सूचना मुखबीर सूचना मिला कि शारदा चौक जांजगीर के पास मद्रास रायल इनफील्ड गैरेज का संचालक अब्दूल रशीद खान अपने गैरेज में दो पहिया वाहनों के मोडिफाइड साइलेंसर रखा है, उक्त सायलेंसर के उपयोग से ध्वनी प्रदुषण होता है, जिसकी सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से 74 नग छोटे-बड़े मोडिफाइड साइलेंसर मिला जिसको धारा 102 जाफौ, के तहत विधिवत् कार्यवाही कर जप्त किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, सउनि लंबोदर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।






