छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 105 वाहनों पर जुर्माना, सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सख्त अभियान
यातायात नियमों के उल्लंघन पर ₹34,000 का समन शुल्क वसूला गया

जांजगीर। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस जांजगीर ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों के उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। 13 अप्रैल 2025 को जिले भर में चलाए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 105 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और ₹34,000 का समन शुल्क वसूला गया।






