छत्तीसगढ़
जांजगीर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जांजगीर। 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में इन कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 जनवरी 2025 को जांजगीर के TCL कॉलेज में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार, और यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी ने किया। इस दौरान कॉलेज के छात्रों और उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।






