छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सहित तीन नेताओं पर गिरी गाज, छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित

बिलासपुर: कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह एक बार फिर सतह पर आ गई है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर (देवरीखुर्द) में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय सहित तीन नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी से निकाले गए नेताओं में अभयनारायण राय के अलावा मनिहार निषाद और इशहाक कुरेशी शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर ने जिला कमेटी से शिकायत की थी कि ये तीनों नेता चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हराने के लिए कार्य कर रहे थे, जिससे कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ। मामले की जांच के बाद कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अनुशासनहीनता और भितरघात के आरोप में निष्कासन का आदेश जारी किया।

Related Articles

Back to top button