छत्तीसगढ़

बिरनपुर हिंसा की होगी CBI जांच:विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा ने की घोषणा; बाघ की मौत पर भिड़े महंत और केदार

छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा में बिरनपुर हिंसा की CBI जांच कराने की घोषणा कर दी है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि, गांव में भुनेश्वर साहू की हत्या हुई। न्याय की लड़ाई लड़ते-लड़ते उनके पिता आज सदन में अपनी बात कह रहे हैं, यह अद्भुत संयोग है।

दरअसल, ध्यानाकर्षण के जरिए भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने बुधवार को सदन में मामला उठाया। उन्होंने कहा कि, घटना के वक्त CBI जांच की बात कही गई थी। क्या सीबीआई जांच कराई जाएगी? इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने सदन में जांच की घोषणा की।

डिप्टी CM ने कहा कि, इस प्रकरण में सेक्शन 173 CRPC के तहत विवेचना जारी है। 40 लोगों के नाम दिए गए थे, उसमें 12 लोग के नाम FIR में थे। आगे भी करवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि, भागीरथी साहू की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

डिप्टी सीएम ने बिरनपुर हिंसा की CBI जांच कराने की घोषणा की।
डिप्टी सीएम ने बिरनपुर हिंसा की CBI जांच कराने की घोषणा की।

बाघ की मौत और भैंसाझार पर हंगामा

प्रश्नकाल में मंत्री केदार कश्यप को विपक्ष के अलावा उनके दल के विधायक ने घेरा। गाेमर्डा अभयारण्य में बाघ की मौत और भैंसाझार सिंचाई प्रोजेक्ट के मामले में मंत्री फंसते दिखाई दिए। सदन के भीतर जबरदस्त बहस और विवाद होता रहा।

कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने अरपा-भैंसाझार सिंचाई प्रोजेक्ट को लेकर सवाल उठाया। जवाब में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इसमें काम चल रहा है और लगभग साढ़े 12 हजार हेक्टेयर में सिंचाई का काम हो रहा है। लगभग साढ़े 8 करोड़ के आसपास का काम बाकी है। जिसके बाद 25000 हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

विधायक ने जानकारी मांगी कि कितनी बार इस प्रोजेक्ट का समय बढ़ाया गया। मंत्री ने जवाब में बताया कि 8 बार प्रोजेक्ट का समय बढ़ा गया है। कांग्रेस विधायक ने कहा- 10 साल से काम रुका हुआ है। मंत्री ने फिर कहा की काम जल्द पूरा कर लेंगे।

Related Articles

Back to top button