छत्तीसगढ़

चोरी का खुलासा: बिर्रा पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, लाखों के जेवर और सामान बरामद

जांजगीर जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की गई है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के गहने, चोरी हुआ मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मारूती इक्को कार जब्त की गई है।

प्रार्थिया कृष्णो साहू के घर से सोना-चांदी के जेवर, मोबाइल और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से जेवर, मोबाइल सहित कुल लाखों रुपये की संपत्ति बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई।

Related Articles

Back to top button