छत्तीसगढ़

युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर किया स्टंट:नशे की हालत में था, मुश्किल से नीचे उतारा, गांववालों ने बताया मानसिक रोगी

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के लिलेझर गांव में एक युवक नशे की हालत में बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक टावर पर चढ़ने के बाद स्टंट करने लगा, जिससे हड़कंप मच गया। टावर पर चढ़कर उसने अलग-अलग तरह की हरकतें की, जिससे नीचे खड़े परिजन डर गए। करीब घंटेभर तक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कुछ ग्रामीणों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना 6 मार्च की है। जहां युवक बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। गांववालों के अनुसार, युवक नशे में धुत था और मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन और गांववाले उसे समझाने में जुट गए। काफी मशक्कत घंटों बाद उन्होंने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

पुलिस को मिली सूचना, लेकिन तब तक नीचे उतर चुका था युवक चारामा थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि 6 मार्च को ग्राम लिलेझर से पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि एक युवक बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया है। इस जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक और संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित किया गया और तत्काल एक टीम को मौके पर रवाना किया गया।

हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने युवक को नीचे उतार लिया था। गांववालों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। पुलिस ने उसे समझाइश देकर परिजनों को सौंप दिया और परिवार को उसकी देखभाल करने की सलाह दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को टावर पर चढ़कर स्टंट करते देखा जा सकता है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button