छत्तीसगढ़

युवक को पुलिसकर्मियों ने लाठी-डंडों से पीटा, रिश्वतेदारों की भी पिटाई, हाथ-पैर फ्रैक्चर, पीड़ित बोला- नशे में थे जवान, भद्दी-भद्दी गालियां दी

रायपुर में पुलिसकर्मियों ने एनिवर्सरी के दिन एक युवक की जबरन पिटाई कर दी। जिससे उसका हाथ टूट गया। जबकि उसके मामा के हाथ, दोस्तों के पैर और पसलियों में चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है, कि मारपीट के दौरान पुलिस वाले नशे में थे। उन्होंने गालियां भी दी।

पीड़ित लक्ष्मण कौशल ने बताया कि, वो तरुण बाजार संतोषी नगर के पास रहता है। 30 अप्रैल को उनकी शादी की सालगिरह थी, तो परिवार के लोग खाने पर आए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे खाने के बाद वो अपने रिश्तेदार और दोस्त के साथ घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था।

युवकों की पिटाई करते पुलिसकर्मी।
युवकों की पिटाई करते पुलिसकर्मी।
परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान पुलिस वाले नशे में थे। उन्होंने भद्दी-भद्दी गालियां भी दी।
परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान पुलिस वाले नशे में थे। उन्होंने भद्दी-भद्दी गालियां भी दी।

घटना का ऑडियो-VIDEO आया सामने

टिकरापारा थाना से तीन-चार पुलिस वाले आए। इनमें से एक पुलिस वाले ने नाम पूछा। वह नाम बता ही रहा था, तभी दूसरे ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी ऑडियो-वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिस वाले युवकों पर पूरी ताकत से लाठी चला रहे हैं। इस दौरान वे गालियां भी देते रहे। मौजूद लड़के बता रहे हैं कि उनका घर यहीं पर है। इसके बाद भी पुलिस वाले उन्हें जबरन पीट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button