छत्तीसगढ़

आज आएगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त:दोपहर 12 बजे डाली जाएगी राशि; 70 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 655 करोड़ रुपए

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त आज जारी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी लिए पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खाते में करीब 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी होने के कारण इस बार कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रखा गया है। दोपहर 12 बजे से महिलाओं के खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

हर महीने के पहले सप्ताह में होता है भुगतान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की थी कि इस बार महतारी वंदन योजना के पैसे तय समय पर ही आएंगे। राशि का भुगतान हर महीने के पहले सप्ताह में ही किया जाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक-एक हजार रुपए मिलते हैं।

मार्च में हुई थी योजना की शुरुआत

प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च से हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी किस्त जारी की गई। महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे।

जिले वार मिले आवेदनों की जानकारी

जिला आवेदन
कोरबा 2 लाख 63 हजार 956
बलरामपुर 2 लाख 45 हजार 193
कबीरधाम 0
कोंडागांव 1 लाख 30 हजार 32
सूरजपुर 2 लाख 02 हजार 12
बस्तर 1 लाख 75 हजार 556
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 87 हजार 212
जशपुर 2 लाख 23 हजार 65
रायगढ़ 2 लाख 96 हजार 599
दुर्ग 3 लाख 59 हजार 813
गरियाबंद 1 लाख 85 हजार 293
जांजगीर-चांपा 2 लाख 98 हजार 121
बलौदाबाजार 3 लाख 31 हजार 18
बालोद 2 लाख 52 हजार 597
बिलासपुर 3 लाख 78 हजार 85
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 2 लाख 277
राजनांदगांव 2 लाख 62 हजार 809
दंतेवाड़ा 55 हजार 146
सरगुजा 2 लाख 27 हजार 880
कोरिया 60 हजार 896
रायपुर 5 लाख 54 हजार 678
सक्ती 2 लाख 440
बेमेतरा 2 लाख 67 हजार 691
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 1 लाख 13 हजार 817
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 99 हजार 982
धमतरी 2 लाख 56 हजार 11
बीजापुर 33 हजार 413
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 88 हजार 447
मुंगेली 2 लाख 49 हजार 961
महासमुंद 3 लाख 36 हजार 42
सुकमा 50 हजार 287
नारायणपुर 26 हजार 27
कांकेर 2 लाख 22 हजार 185

Related Articles

Back to top button