छत्तीसगढ़

मड़वारानी पहाड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप हादसे का शिकार, ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई… 9 घायल, मासूम की हालत गंभीर

कोरबा। जिले की मड़वारानी पहाड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 9 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक मासूम बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दर्शन कर लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के सलखन गांव से करीब 25 श्रद्धालु पिकअप वाहन में सवार होकर मड़वारानी पहाड़ी स्थित मां के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी ने प्रसाद स्वरूप बकरा-भात ग्रहण किया और वापस अपने गांव लौट रहे थे।

उतराई में फेल हुआ ब्रेक, चालक खो बैठा नियंत्रण
वापसी के दौरान पहाड़ी से उतरते समय अचानक पिकअप का ब्रेक फेल हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई श्रद्धालु वाहन से उछलकर दूर जा गिरे।

9 लोग घायल, एक बच्चे की हालत नाजुक
इस भीषण हादसे में 9 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में एक मासूम बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी मिल रही है।

108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उरगा और चांपा के अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button