छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

*छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष के हारने के मिथक बातों पर लगा विराम. डॉ चरण दास महंत के नेतृत्व में जांजगीर चाम्पा एवम सक्ती जिले के 6 सीटों पर कांग्रेस की जबरदस्त जीत

/जांजगीर /– छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है जहाँ चार माह पूर्व लोगो का मामना था कि एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी वही चुनाव नजदीक आते आते कांग्रेस के हाथों से सरकार की कुर्सी हर दिन दूर होते दिखी और अंततः मोदी और बीजेपी का जादू चल गया और सत्ता बीजेपी के हाथों चली गई मगर यह चुनाव जांजगीर चाम्पा जिले एवम सक्ती जिले में दिलचस्प रहा जानकार का मानना है कि दोनों जिले के 6 सीटो पर डा चरण दास महन्त की नजर थी और अंततः इन 6 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है ।

*मिथक बातों पर लगाम लगाकर 12395 वोट से जीते डॉ महंत।*

छत्तीसगढ़ में मिथक बातें पनप रही थी कि जो विधानसभा अध्यक्ष बनता है वह चुनाव हार जाता है मगर डॉ चरण दास महंत ने सत्ता विरोधी माहौल के खिलाफ सक्ती विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी खिलावन साहू को 12395 वोट से मात दी है । इतना ही नही जांजगीर एवम सक्ती जिले के सभी सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है ।महंत समर्थक जय जय चरण के नारे लगाते दिखे।।

Related Articles

Back to top button