छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा : ध्यानाकर्षण में गूंजेगा बगैर निविदा टी-शर्ट, टोपी खरीदी का मामला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. वहीं ध्यानाकर्षण में बगैर निविदा टी-शर्ट, टोपी खरीदी का मामला गूंजेगा.वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मानसून सत्र के पहले दिन 7 हजार 329 करोड़ का बजट पेश किया था. उसके बाद आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. सदन में विभिन्न याचिकाओं की प्रस्तुति होगी. इसके अलावा भाजपा विधायक राजेश मूणत ध्यानाकर्षण के जरिए बगैर निविदा टी-शर्ट, टोपी खरीदी का मुद्दा उठाएंगे. इसके अलावा कांग्रेस की महिला विधायक अनिला भेंडिया, संगीता सिन्हा, सावित्री मंडावी आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट वितरण में लापरवाही पर भी ध्यानाकर्षण के जरिए मुद्दा उठाएंगी.

Related Articles

Back to top button