छत्तीसगढ़

कारोबारी यहां 9 लाख की चोरी, परिवार सहित गए थे विवाह समारोह में

गरियाबंद। देवभोग के मुख्य चौराहे से लगे कपड़ा और ज्वेलरी के कारोबारी प्रसन्न तायल के सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर 5.50 लाख रुपये नगद समेत लगभग 9.65 लाख के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया. पूरा परिवार 24 फरवरी से परिजनों के विवाह समारोह में गए हुए थे. सोमवार को जब प्रसन्न तायल दोपहर को घर वापस आए तो उनके कमरे का ताला टूटा हुआ मिला. बड़े बेटे मनीष के कमरे का भी तला तोड़ा हुआ दिखा. अंदर घुसते ही पता चला की चोरों ने नगदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर लिए है. पीड़ित परिवार ने बताया कि सोने की 12 अंगूठी, एक चेन, एक हार, दो चूड़ी, दो झुमका कुल 126 ग्राम सोने की चोरी हुई है. सूचना के बाद तत्काल देवभोग पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है. थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया की अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी 380,457 के तहत मामल दर्ज किया गया है. रायपुर से डॉग स्कॉर्ड भी पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया है.

Related Articles

Back to top button