छत्तीसगढ़

अस्पताल के अंदर घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना पुलिस ने अस्पताल के अंदर घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम ज्वाला सिंह (27 वर्ष) पिता रघुराज सिंह, निवासी ग्राम महंत है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 121(2), 221, 132, 324(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

सूचक प्रतिक राठौर ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह आरोग्य अस्पताल महंत में टीवी की मरीज के सैंपल को जिला अस्पताल जांजगीर भिजवाने के लिए पैकिंग कर रहा था। तभी ग्राम महंत निवासी ज्वाला सिंह अस्पताल के अंदर घुस गया।

आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा—
“तुम मेरे खिलाफ पहले थाना में रिपोर्ट किए हो”

इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने हाथ में रखे डंडे से प्रतिक राठौर पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे अस्पताल के स्टाफ को भी आरोपी ने धमकाया। मारपीट के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता का मोबाइल भी छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल टूट गया और उसे चोटें आईं।

Related Articles

Back to top button