रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा। रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने, गाली-गलौच करने और मारपीट करने वाले आरोपी को चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला कोसमंदा रेलवे फाटक के पास का है, जहां आरोपी ने प्रार्थी से 500 रुपये की मांग की और इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोज भगत, जो कि मुजफ्फरपुर, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में कोसमंदा रेलवे फाटक के पास कैंप में रहता है, अपने दोस्त निखिल के साथ घर जा रहा था। तभी रास्ते में आरोपी प्रेम कुमार यादव (निवासी वार्ड नं. 17, फंदाहीपारा, कोसमंदा, थाना चाम्पा) ने उसे रोककर शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे।
प्रार्थी के मना करने पर आरोपी ने अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के व डंडे से मारपीट की। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेम यादव के खिलाफ धारा 119 (1), 296, 126 (2), 351 (3), 115 (2) BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।






