छत्तीसगढ़

शिक्षक पात्रता की D.El.Ed परीक्षा में नकल…VIDEO

धमतरी जिले के नगरी में डीएलएड सेकेंड ईयर के प्रैक्टिकल एग्जाम में खुलेआम नकल का वीडियो सामने आया है। परीक्षा प्रभारी ने बाकायदा परीक्षार्थियों से 1500-1500 रुपए लिए और उन्हें नकल करने की अनुमति दे दी।

धमतरी जिले के नगरी में सामूहिक नकल कराने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। - Dainik Bhaskar

वीडियो के मुताबिक, प्रभारी ने परीक्षार्थियों को नकल के लिए मोबाइल और किताब उपलब्ध कराई जिससे वे नकल करते दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है। कलेक्टर ने जांच के बाद परीक्षा को निरस्त करने की सिफारिश की है।

डीएलएड सेकेंड ईयर के प्रैक्टिकल एग्जाम में नकल सामाग्री मिलने के बाद परीक्षार्थी पेपर लिखने लगे।
डीएलएड सेकेंड ईयर के प्रैक्टिकल एग्जाम में नकल सामाग्री मिलने के बाद परीक्षार्थी पेपर लिखने लगे।

ये है पूरा मामला

जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान नगरी के युवा शिक्षक बनने के लिए डीएलएड का कोर्स कर रहे थे। 23 मार्च 2025 को धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में डीएलएड की प्रायोगिक परीक्षा हुई। इसमें 50 परीक्षार्थी शामिल हुए।

डीएलएड के द्वितीय वर्ष का प्रायोगिक परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही थी। बताया जा रहा है कि, परीक्षा केंद्र में प्राचार्य की ड्यूटी भी थी, लेकिन प्राचार्य छुट्टी पर थे। इस दौरान परीक्षा प्रभारी ने पैसे लेकर नकल कराया।

धमतरी के नगरी में शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान

Related Articles

Back to top button