छत्तीसगढ़

कोरबा: पुलिस वाहन हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत, दो आरक्षकों की हालत गंभीर

कोरबा जिले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब पाली थाना की पुलिस टीम कानपुर से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लौट रही थी, और रास्ते में वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में पाली थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत अली (56) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो आरक्षकों को गंभीर चोटें आईं।

घटना सुबह करीब 6 बजे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस स्कार्पियो की तेज रफ्तार के दौरान वाहन के सामने एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सब इंस्पेक्टर विलायत अली की मौत हो गई, जबकि आरक्षक नारायण कश्यप, शैलेंद्र कंवर, और वाहन चालक करमू तथा सहायक गोपी कुमार भी घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल जीपीएम भेजा। पाली पुलिस को सूचित किया गया और शोकाकुल परिवारों को सूचना दी गई। यह घटना कोरबा पुलिस महकमे में शोक की लहर ले आई है।

यह हादसा एक बड़ी आपदा के रूप में सामने आया है, और पुलिस प्रशासन द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button