छत्तीसगढ़

कार से छात्रों का स्टंट, परिजनों पर 36,000 का जुर्माना:जांजगीर-चांपा पुलिस ने की कार्रवाई, फेयरवेल पार्टी में पहुंचे थे आत्मानंद के स्टूडेंट

जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यलाय के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के कक्षा 12 के पढ़ने वाले छात्रों की शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी थी, जिसमें छात्र रोड शो करते हुए कार पर और बोनट पर बैठ कर स्कूल पहुंचे हुए थे। साथ ही स्कूल परिसर में छात्र कार से स्टंट करते नजर आए।

वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया गया था, जिसके बाद एसपी ने मामले की गंभीर से लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके आधार पर चार वाहनों को जब्त किया है। मोटर वाहन अधिनियम ने तहत कार्रवाई की गई।

रोड पर स्टंट करते नजर आए छात्र।
रोड पर स्टंट करते नजर आए छात्र।

रोड पर तेज रफ्तार से चला रहे थे कार

मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 12 वी में पढ़ने वाले छात्र अपने-अपने घरों से कार लेकर आए और रोड पर तेज रफ्तार से चला रहे थे। स्कूल परिसर में भी एक नीले कार में छात्र राउंड राउंड घुमा रहे थे।

परिजनों पर 36 हजार का जुर्माना

एसपी विवेक शुक्ला के निर्देश पर कार्रवाई की गई। स्टंट करने वाले चार नाबालिगों पर मोटर वाहन अधिनियम के धारा 192 क,1,184,4/181,5/180 के तहत कार्रवाई की गई। परिजनों पर 36 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। नाबालिगों के परिजनों को समझाइश भी दी गई।

Related Articles

Back to top button