छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या:सीने-पेट में धंसी बुलेट, कार में मिली 3 पिस्टल; आरोपी बोला-उसने खुद को मरवाया

अंबिकापुर में एक स्टील कारोबारी के बेटे अक्षत अग्रवाल (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसे रिवॉल्वर से 3 गोलियां मारी गई हैं। 2 गोली उसके सीने और एक पेट में लगी है। युवक का शव अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ रोड के किनारे जंगल के पास कार में मिला है।

गांधी नगर थाना पुलिस ने इस मामले में कंपनी के पूर्व कर्मचारी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि कारोबारी के बेटे ने खुद ही उसको गोली मारने के लिए कहा। हालांकि आरोपी के इस बयान की तस्दीक नहीं हो पाई है। पुलिस अभी जांच कर रही है।

शाम से लापता था व्यवसायी का बेटा अक्षत अग्रवाल। (फाइल फोटो)
शाम से लापता था व्यवसायी का बेटा अक्षत अग्रवाल। (फाइल फोटो)

शाम को घर से निकला, फिर मोबाइल बंद

अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक महेश केडिया का बेटा अक्षत अग्रवाल (25) बीती शाम अपनी हुंडई कार से घर से निकला था। इसके बाद 6.30 बजे उसका फोन बंद हो गया। परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे थे। देर रात तक उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी।

बुधवार सुबह चठिरमा गौशाला से लगे जंगल के पास हुंडई कार संदिग्ध अवस्था में लोगों ने खड़ी देखी। वे कार के पास पहुंचे तो कार में एक युवक का शव ड्राइवर की सीट पर दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद ASP अमोलक सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को कार से 3 पिस्टल बरामद हुए

पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर गाड़ी को अनलॉक किया। युवक के पेट और सीने से खून निकल रहा था। गाड़ी के शीशों में भी खून के छींटे लगे थे। रिवॉल्वर से 3 गोलियां मारी गई हैं। जिस पिस्टल से हत्या की गई है, वह भी अक्षत अग्रवाल की है। गाड़ी से 3 महंगे पिस्टल मिले हैं। पिस्टल के लाइसेंस नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button