छत्तीसगढ़
कारोबारी ललितेश चौधरी के कई ठिकानों पर छापा:स्टेट GST की टीम ने दफ्तर-घर और गोदाम में दी दबिश, दस्तावेज खंगाल रहे अधिकारी

रायपुर में शुक्रवार देर रात स्टेट जीएसटी की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। कारोबारी ललितेश चौधरी के छोटापारा स्थित दफ्तर, डूमरतराई स्थित गोदाम, करंसी टावर और शंकर नगर में बने जिम में अधिकारियों की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि, बड़े पैमाने पर कर चोरी के सबूत अधिकारियों को मिले हैं। जिसके बाद जीएसटी की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी है। बीजेपी सरकार लगातार ऐसे कारोबारी पर नकल कस रही है, जो राज्य के टैक्स में गड़बड़ी कर रहे हैं।
फिलहाल अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद स्टेट जीएसटी की तरफ से बड़े खुलासे हो सकते हैं। वहीं, एक दिन पहले ही स्टेट जीएसटी ने 6 करोड़ से अधिक की कर चोरी के मामले का खुलासा किया था।





