जांजगीर-चांपा पुलिस का विशेष यातायात अभियान : 482 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 17 स्थानों पर एक साथ की गई चेकिंग

जांजगीर-चांपा, 12 नवम्बर 2025। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने बुधवार को जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यह अभियान एक साथ 17 स्थानों पर संचालित किया गया।
इस दौरान कुल 482 वाहन चालकों के विरुद्ध विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। इनमें —
-
बिना हेलमेट चलाने वाले 199,
-
ट्रिपल सवारी करने वाले 122,
-
मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वाले 15,
-
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 14 चालक शामिल हैं।
इसके अलावा 132 अन्य चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहनों को पुलिस ने जब्त कर धारा 185 MV ACT के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।






