समाजसेवी संस्था टीम मानवता ने बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार को दी बधाई । पिंक टॉयलेट के सम्बन्ध में हुई चर्चा ।

बिलासपुर — समाज सेवी संस्था टीम मानवता ने नगर निगम के आयुक्त अमीत कुमार से मुलाकात कर दी बधाई एवम संस्था द्वारा समाज हित मे किये जाने वाले कार्यो से अवगत कराया आपको बता दे संस्था द्वारा विगत 1 वर्ष से शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पिंक टॉयलेट बनाने की मांग की जा रही है जिससे महिलाओं को असुविधाओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए संस्था ने शहर के स्कूल- कॉलेज एवं चौक चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगो से जन समर्थन भी हासिल किया था। पूर्व नगर निगम आयुक्त द्वारा, जिला न्यायालय , कलेक्टर परिसर, एवं देवकीनंदन चौक में पिंक टॉयलेट जल्द से जल्द बनाने का जिक्र भी किया था , परंतु 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस पर आगे कोई कार्य नही किया गया है जिसको लेकर संस्था के सदस्यों ने नगर निगम आयुक्त ,बिलासपुर अमित कुमार से मुलाकात की है आयुक्त ने संस्था को विश्वास दिलाया है कि उनकी मांगों पर जल्दी कार्य शुरू किया जाएगा । इस आश्वासन पर टीम मानवता के सभी सदस्यों ने आयुक्त का आभार जताया है ।।






