छत्तीसगढ़

सीतारमण ने पेश किया लगातार सातवां बजट, वित्तमंत्री ने कहा- मुश्किलों दौर में चमक रही है इंडियन इकोनॉमी, गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं। ये वित्त मंत्री का लगातार 7वां बजट है। इस बार बजट में भी महिला, युवा और किसानों पर फोकस है।वित्त मंत्री ने अपना भाषण सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर शुरू किया। उन्होंने कहा कि ‘भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है, और आगे भी इसके जारी रहने की उम्मीद है। महंगाई लगातार कंट्रोल में है। खाने-पीने की चीजें भी पहुंच में हैं। जैसा कि अंतरिम बजट में कहा था – गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता – हम इन चार जातियों पर फोकस करना चाहते हैं। एक महीने पहले हमने लगभग सभी मेजर फसलों पर बढ़ी हुई एमएसपी की घोषणा की है। 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना चल रही है।’

Related Articles

Back to top button