छत्तीसगढ़

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को पकड़ने में थाना शिवरीनारायण पुलिस को मिली सफलता

जांजगीर-चाम्पा . मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गये है कि रिपोर्ट पर दिनांक 17.08.2024 को थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर अपहृता को आरोपी ननकी निवासी घटमडवा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार भाठापारा के कब्जे से बरामद किया गया है जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

Related Articles

Back to top button