छत्तीसगढ़

धर्मांतरण के आरोप में बवाल,VIDEO:हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प

रायपुर और बिलासपुर में रविवार को धर्मांतरण के आरोप में जमकर बवाल हुआ है। न्यायधानी के कोनी में हिंदूवादी संगठनों ने धर्मसभा की आड़ में भोले-भाले लोगों से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। विरोध करने पहुंचे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने कोनी टीआई पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि, इलाके में पिछले तीन महीने से धर्मांतरण का खेल चल रहा है। जिसका विरोध करने पर टीआई उनका बचाव करने लगे।

वहीं, रायपुर के टाटीबंध में धर्म परिवर्तन के आरोप में बजरंग दल ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। बजरंग दल का आरोप है कि, अनुकम्पा नगर के एक घर में करीब 100 से ज्यादा लोग जमा थे। जिनका धर्मांतरण कराया जा रहा था।

धर्मांतरण के विरोध करने पर हिंदूवादी संगठन और पुलिस के बीच हुई झड़प। - Dainik Bhaskar

Related Articles

Back to top button