Road Accident: स्विफ्ट डिजायर पलटने से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Road Accident महासमुंद, छत्तीसगढ़ | 8 अक्टूबर 2025: नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक स्विफ्ट डिजायर कार (JH 10 CJ 1511), चंद्रपुर से झारखंड के धनबाद लौट रही थी। अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से ड्राइवर ने गाड़ी बचाने की कोशिश की, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
Smart TV: डिजिटल लहर, स्कूलों में पहुंचे स्मार्ट टीवी, बढ़ेगी पढ़ाई की गुणवत्ता
हादसे में शमा खान (32), जरीन खान (9) और आतीश खान (19) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अफरोज खान और सिबू खान गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
Negligence of a quack doctor: गलत इंजेक्शन ने ली 8 साल के बच्चे की जान, झोलाछाप डॉक्टर पर सवाल
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को तुरंत पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पिथौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा कर जांच में जुट गई है।






