छत्तीसगढ़
राज्यसभा चुनाव: BJP ने 6 राज्यों के उम्मीदवार घोषित किए, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को टिकट

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 6 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।
छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।
निर्धारित तिथि के अनुसार राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पार्टी की ओर से जारी सूची के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।








