छत्तीसगढ़

Raipur to Delhi flights: रायपुर-Delhi रूट पर अब 8 फ्लाइट्स रोजाना, यात्रियों को समय और विकल्प दोनों

Raipur to Delhi flights रायपुर, 21 अक्टूबर 2025 – राजधानी रायपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एयर इंडिया और इंडिगो दोनों ही एयरलाइंस 26 अक्टूबर से रायपुर-Delhi सेक्टर में नई फ्लाइट्स शुरू करने जा रही हैं। इससे इस मार्ग पर अब रोजाना कुल 8 उड़ानों का विकल्प यात्रियों को उपलब्ध होगा।

Weather Alert on Diwali: दिवाली पर मौसम का बदला मिजाज, 24 जिलों में गरज-चमक के आसार

एयर इंडिया की नई फ्लाइट:

एयर इंडिया ने नागरिक उड्डयन निदेशालय (DGCA) को रायपुर-Delhi सेक्टर में एक नई दोपहर की उड़ान संचालित करने का प्रस्ताव दिया है। यह फ्लाइट 26 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में एयर इंडिया सुबह और शाम दो उड़ानों का संचालन कर रही है, अब तीसरी उड़ान दोपहर में जुड़ने जा रही है।

इंडिगो की नई उड़ान:

इंडिगो भी इस रूट पर एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू कर रही है, जिससे अब कंपनी की कुल 5 उड़ानें इस मार्ग पर संचालित होंगी।

  • फ्लाइट संख्या 6E2120: दिल्ली से सुबह 10:15 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।

  • फ्लाइट संख्या 6E6640: रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button