छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सक्ती पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी:यहां से फिर धमतरी जाएंगे, कल अंबिकापुर में रैली करेंगे; राजभवन में गुजारेंगे रात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायगढ़ एयरपोर्ट से वे हेलीकॉप्टर के जरिए जांजगीर के सक्ति पहुंचे हैं। वे दो दिनों में 3 बड़ी चुनावी सभा करेंगे। आज (23 अप्रैल) PM की जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और धमतरी में सभा होगी। वहीं, अगले दिन यानी 24 अप्रैल की सुबह 10.30 बजे सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा को संबोधित करेंगे।

मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक रूट प्लान और एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि PM मोदी आज (23 अप्रैल) की रात रायपुर में राजभवन में गुजारेंगे। संभवत: वह देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो छत्तीसगढ़ के राजभवन में रुकेंगे।

Related Articles

Back to top button