नए कानून और CCTNS 2.0 की तैयारी, जांजगीर में पुलिस अधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और CCTNS 2.0 की तैयारी को लेकर एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण हाल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी, विवेचना अधिकारी और CCTNS ऑपरेटर शामिल हुए।
प्रशिक्षण में ई-साक्ष्य, ई-समंस, ई-एफएसएल, ई-प्रॉसीक्यूशन और Medl-ए-पीआर मॉड्यूल के उपयोग, डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन, समंस की ऑनलाइन प्रक्रिया, फॉरेंसिक ट्रैकिंग तथा अभियोजन समन्वय की जानकारी दी गई।
अधिकारियों को लाइव डेमो और प्रैक्टिकल अभ्यास के माध्यम से तकनीकी प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसंधान कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना बताया गया।






