छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस पर रायपुर में पुलिस अधिकारी-जवान पदकों से होंगे अलंकृत

रायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी और जवानों को वीरता, विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

14 अधिकारी-जवानों को मिलेगा पुलिस वीरता पदक

इस वर्ष 14 पुलिस अधिकारी व जवानों को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया जाएगा। इनमें—

  • आईपीएस सुनील शर्मा,

  • निरीक्षक संदीप कुमार मांडले,

  • आरक्षक मडकम देवा, मडकम पांडू, मडकम हड़मा, बारसे हूंगा, रोशन गुप्ता,

  • सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार मरकाम,

  • प्रधान आरक्षक माडवी सन्नू,

  • कंपनी कमांडर करोड़ सिंह,

  • आरक्षक पुरुषोत्तम देवांगन शामिल हैं।

इसके अलावा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनमें—

  • शहीद रामू राम नाग की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी नाग,

  • शहीद कुंजाम जोगा की धर्मपत्नी श्रीमती कुंजाम देवे,

  • शहीद वंजाम भीमां की धर्मपत्नी श्रीमती वन्जाम सोमडी को वीरता सम्मान प्रदान किया जाएगा।

10 अधिकारियों को सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक

वहीं 10 पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

डीजी हिमांशु गुप्ता को राष्ट्रपति का पुलिस पदक

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

पांच बालक-बालिकाएं होंगे राज्य वीरता अलंकरण से सम्मानित

इसके साथ ही समाज में अदम्य साहस और अनुकरणीय कार्य करने वाले पांच बालक-बालिकाओं को भी राज्य वीरता अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह में इन सम्मान समारोहों के माध्यम से कर्तव्य, साहस और सेवा भावना को नमन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button