छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशा मुक्ति एवं साइबर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम कन्हाईबंद में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

कार्यक्रम में निरीक्षक सावन सारथी, चौकी प्रभारी नैला, सरपंच विनोद कुमार गोयल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button