छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता पर महिला की सीढ़ी तुड़वाने और गाली-गलौज का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कांग्रेस नेता की दबंगई से ग्रामीण परेशान, धमकी देकर कर रहा गाली-गलौजबिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमंद गांव में एक महिला के घर की सीढ़ी को बिना पंचायत की तय समयसीमा का इंतजार किए कांग्रेस नेता और उसके साथियों द्वारा जबरन तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान कांग्रेस नेता ने सरपंच और पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपी, जिसके आधार पर तोरवा थाने में शिकायत दर्ज की गई। महिला का आरोप है कि पंचायत द्वारा दो दिन की मोहलत देने के बावजूद कांग्रेस नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर जबरदस्ती सीढ़ी को तुड़वा दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कांग्रेस नेता और अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है

Related Articles

Back to top button