छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा रेलवे स्टेशनों पर संदिग्धों की चेकिंग, पुलिस ने जनता से सतर्क रहने की अपील की

जांजगीर-चांपा। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह अभियान SDOP जांजगीर कविता ठाकुर एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के तहत नैला और चांपा रेलवे स्टेशन पर BDS टीम द्वारा मेटल डिटेक्टर एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की तलाशी ली गई। इस दौरान यात्रियों को सतर्क रहने एवं लावारिस वस्तुओं को न छूने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button