छत्तीसगढ़

20 लोगों से भरी पिकअप नहर में गिरी…2 बच्चे लापता:सक्ती में जसगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे; नशे में धुत था ड्राइवर

सक्ती जिले में बुधवार रात 20 लोगों से भरी तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर नहर में जा घुसी। हादसे में 18 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं 6 साल के दो बच्चे लापता हैं। बताया जा रहा है कि नहर के तेज बहाव में बच्चों के बहने की आशंका है। मामला नगरदा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे अभी लापता हैं। खोजबीन के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया है। टीम लगातार बच्चों की तलाश कर रही है। पिकअप से ये सभी जसगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे के बाद ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया।

जसगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे ग्रामीण

बताया जा रहा है कि ग्राम बैलाचूंवा के ग्रामीण बुधवार रात पिकअप से सलीहाभांठा जा रहे थे। पिकअप मोहगांव बरपाली के पास पहुंची थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में पिकअप आधी डूब गई थी।

सक्ती में जेसीबी की मदद से पिकअप को नहर से निकाला गया।
सक्ती में जेसीबी की मदद से पिकअप को नहर से निकाला गया।

पुलिस की मदद से 18 लोगों को बाहर निकाला गया

हादसे के बाद नहर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल हादसे की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से 18 लोगों को बाहर निकाला गया है। वहीं JCB की मदद से पिकअप को बाहर निकाला गया।

Related Articles

Back to top button