छत्तीसगढ़

पामगढ़: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पामगढ़ पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी सुनील वर्मा (निवासी इंदिरा नगर, कसडोल) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से बजाज मोटरसाइकिल (सीजी-11 ए.एच.-7152) बरामद की गई।

प्रार्थी मनोज कुमार कौशिक ने 11 जुलाई 2024 को अपनी मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गली में खड़ी बाइक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुनील वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 303(2), 238, 3(5) बी.एन.एस. के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button