छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ईद-मिलादुन्नबी पर लगाया गया फिलिस्तीनी झंडा:हिंदू संगठन ने थाने का घेराव कर किया हंगामा, कहा-ऐसे लोगों को कोड़े मारते हुए ले जाए

बिलासपुर में ईद मिलादुन्नबी पर फिलिस्तीनी झंडे का बैनर लगाया गया। विदेशी झंडा लगाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध जताया। आज मंगलवार को थाने का घेराव किया और नारेबाजी कर हंगामा किया। धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने वालों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मामला तारबाहर इलाके का है।

दरअसल, सोमवार को शहर में ईद मिलादुन्नबी के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। साथ ही जगह-जगह बैनर-पोस्टर और झंडे भी लगाए गए थे। इसी दौरान तारबाहर के खुदीराम बोस चौक के पास समुदाय विशेष के कुछ अज्ञात लोगों ने फिलिस्तीनी झंडे का बैनर लगा दिया।

हिंदू संगठन ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।
हिंदू संगठन ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।

हिन्दू जागरण मंच ने थाने में की शिकायत

इस घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। समिति के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटाने लगी है। पुलिस ने फिलिस्तीनी झंडे के बैनर को जब्त कर लिया है। झंडा लगाने वाले वाले अज्ञात लोगों की तलाश में जुट गई।

ऐसे लोगों को कोड़े मारते हुए नग्न कर ले जाना चाहिए- हिंदू संगठन

हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक यतींद्र नाथ मिश्रा का कहना है कि, भारत में रहकर फिलिस्तीन का झंडा लगाना कहां की नैतिकता को दिखता है। यह कृत्य क्षमा योग्य नहीं है। ऐसे लोगों को कोड़े मारते हुए नग्न कर ले जाना चाहिए। यह काम प्रशासन का है, लेकिन हिंदू यह खुद करने लगे, तो प्रशासन कुछ कर भी नहीं पाएगी।

उन्होंने कहा कि,​​​​​ यह बहुत ही सुनियोजित तरीके से किया गया है। यह हिंदू के लिए बहुत ही शर्मनाक है। प्रशासन को जल्द से जल्द आपराधिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। इसमें स्लीपर सेल के लोग भी हो सकते हैं, जो आपसी असमंजस्य को बिगाड़ना चाहते हैं।

FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस बोली- झंडे को निकाल कर किया जब्त

तारबाहर टीआई गोपाल सतपथी ने बताया कि, खुदीराम बोस चौक के पास फिलिस्तीनी झंडा लगाया गया था। जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। झंडे को निकालकर जब्त कर लिया गया है। झंडा किसने लगाया, इसकी जांच की जा रही है। समिति के लोगों को भी इसकी जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है। मामले में पुलिस 16 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button