छत्तीसगढ़ से 3 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान:रायगढ़ के रामलाल बरेठ, जशपुर के जागेश्वर यादव, नारायणपुर के हेमचंद मांझी को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। इनमें छत्तीसगढ़ से भी तीन लोगों को पद्मश्री अवॉर्ड मिलेगा। जशपुर के जागेश्वर यादव, रायगढ़ के रामलाल बरेठ और नारायणपुर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के जागेश्वर यादव को फोन पर बधाई भी दी है। देश की कुल 34 हस्तियों को अवॉर्ड दिया गया है। इससे पहले 23 जनवरी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान भी किया गया।
पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने वालों में छत्तीसगढ़ से एक और विभूति का नाम शामिल हुआपंडित रामलाल बरेठ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान मिला है। रायगढ़ जिले के राम लाल बरेठ कथक के नर्तक हैं ,पूर्व में इन्हें अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।मुख्यमंत्री विबिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले के रहने वाले पंडित रामलाल बरेठ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। बरेठ कथक के उम्दा नर्तक हैं। पूर्व में उन्हें अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। ष्णुदेव साय ने बरेठ को बधाई एवं
जागेश्वर जशपुर में आदिवासी कल्याण के लिए काम करने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं । इन्होंने आदिवासियों के उत्थान के लिए अपनी जिंदगी समर्पित कर दी। हाशिए पर पड़े समाज के लोगों की सेवा का जिम्मा उठाया। बिरहोर और पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों के लिए इन्होंने काम किया ।
जशपुर में एक आश्रम की स्थापना की। जहां यह आदिवासी समुदाय की निरक्षरता को खत्म करने और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधा देने के लिए काम करते हैं । महामारी के दौरान टीकाकरण की सुविधा पहुंचाई, शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए। खुद की आर्थिक तंगी होने के बावजूद यह सामाजिक परिवर्तन लाने के काम को करते रहे, जागेश्वर को बिरहोर के भाई के नाम से भी क्षेत्र में जाना जाता है।
शुभकामनाएं दी हैं।





