जांजगीर-चांपा में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल पर ‘सजग नागरिक सख्त प्रहरी’ अभियान की शुरुआत, 8 लोगों पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई
जांजगीर-चांपा, 25 मई 2025 – जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने अपराध और अव्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए “सजग नागरिक सख्त प्रहरी” (Neighbourhood Watch) नामक सामुदायिक पुलिसिंग अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की पहली कड़ी में थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत शिवराम कॉलोनी में कॉलोनीवासियों के साथ पहली बैठक 24 मई को आयोजित की गई।
बैठक के दौरान निवासियों ने शिकायत की कि कॉलोनी के पीछे कुछ लोग प्रतिदिन बैठकर शराब पीते हैं और नशे की हालत में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए 26 मई 2025 को मौके पर कार्रवाई की।
आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामले में 8 व्यक्तियों को पकड़ा गया है, जिनके नाम व पते निम्नानुसार हैं:
-
जितेंद्र पटेल (35 वर्ष), निवासी तरदा, थाना उरगा, जिला कोरबा
-
आयुष सिंह (30 वर्ष), निवासी गांधी चौक, जांजगीर
-
रोशन कौशिक (25 वर्ष), निवासी मौहाडीह, थाना जांजगीर
-
मिलीन तिवारी (27 वर्ष), निवासी जांजगीर
-
प्रीदर्शन सिंह (28 वर्ष), निवासी महाराणा प्रताप चौक, बिलासपुर (हाल- मुकाम: मंगल भवन, जांजगीर)
-
अविनाश कुमार जायसवाल (35 वर्ष), निवासी मुड़ापार, जिला कोरबा
-
हर्ष कुमार शर्मा (36 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर
-
नीरज सिंह (35 वर्ष), निवासी मेट्रो टॉकीज के पास, थाना जांजगीर






