officer transfer: प्रशासनिक स्तर पर बदलाव जारी, जनसंपर्क विभाग से पी. दयानंद हटे

officer transfer रायपुर, 30 सितंबर 2025 | छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब विकास शील ने हाल ही में राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
saay cabinet decisions: शासकीय सेवकों को तत्काल लोन सुविधा, दिव्यांगों के लिए आर्थिक सहारा
तबादले की सूची में शामिल कुछ प्रमुख नामों में रामप्रसाद चौहान को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि हेमिन बाघे को जनसंपर्क विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।
रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में चाकूबाजी, नवरात्रि में उमड़ी भीड़ के बीच दो युवक गंभीर रूप से घायल
इससे पहले, मुख्य सचिव के कार्यभार संभालते ही 14 आईएएस अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया था। इस बदलाव में जितेंद्र यादव को राजनांदगांव का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, पी. दयानंद को जनसंपर्क विभाग से हटा दिया गया है और उनकी जगह डॉ. रोहित यादव को यह जिम्मेदारी दी गई है।






