मवेशी तस्करी पर मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 बैल बरामद – तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 21 नवंबर 2025। मुलमुला थाना पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 बैलों को तस्करी से बचाया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
20 नवंबर की सुबह ग्राम जेवरा मार्ग पर आरोपी बैलों को पीटते-हांकते हुए पैदल ले जा रहे थे, जबकि एक आरोपी मोटरसाइकिल से साथ चल रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बैलों को गिधौरी क्षेत्र में गौ तस्करों को बेचने की बात स्वीकार की, जहां से उन्हें अवैध रूप से बूचड़खानों तक पहुंचाया जाता है। पुलिस ने उनके विरुद्ध धारा 4, 6 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
मेलाराम यादव (27), निवासी बोरसी
-
बिरेन्द्र उर्फ नरेन्द्र कुमार यादव (21), निवासी बोरसी
-
मुकेश कुमार मनहर (24), निवासी खोरसी, थाना शिवरीनारायण






