छत्तीसगढ़

मौत का LIVE VIDEO:12 के छात्र ने किया सुसाइड, प्रेमिका को भगाकर ले जाना चाहता था; मना किया तो दी जान

सूरजपुर जिले में 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले लड़के ने अपने मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग भी ऑन रखी थी। इससे पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला जय नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महावीरपुर के अजिरमा निवासी अखिलेश ठाकुर (17) का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। वह लड़की के साथ भागना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके चलते अखिलेश ने फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो फंदे से उतारकर अंबिकापुर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button