छत्तीसगढ़

मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: परिजनों ने जमकर किया हंगामा, कंपनी प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आराेप

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने सूर्या रोशनी लिमिटेड कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मालनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।

दरअसल, दशरथ नाम का मजदूर मालनपुर स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड कंपनी में मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात दशरथ फैक्ट्री में काम करने के लिए गया था। ड्यूटी के दौरान वो मशीन से हादसे का शिकार को गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने घायल मजदूर को इलाज के लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन फैक्ट्री पहुंच गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। सूचना लगने पर गोहद विधायक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक ने मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री प्रबंधन से मृतक के परिवार को 6 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि के अलावा पत्नी को कल्याणी पेंशन ओर बेटे को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button