छत्तीसगढ़

कोरबा ब्रेकिंग: भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी

कोरबा, 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कारखाना मोहल्ला निवासी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अक्षय गर्ग की मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में अपनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य की साइट पर मौजूद थे। इसी दौरान काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में अक्षय गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button