छत्तीसगढ़
नव वर्ष पर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ थाना जांजगीर की कार्यवाही, दो लोग गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 01 जनवरी 2025// नव वर्ष के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस ने देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी जांजगीर प्रवीण द्विवेदी ने ग्राम बनारी बस्ती में कार्रवाई करते हुए शोमेश सूर्यवंशी (27 वर्ष) और राहुल गढ़ेवाल के खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 10, 15 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मौके से पीकअप वाहन और साउंड सिस्टम को जब्त किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी और प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






