छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा: गृहमंत्री के दौरे से पहले युवा कांग्रेस का विरोध, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जांजगीर-चांपा। गृहमंत्री विजय शर्मा के दौरे से पहले युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। काला झंडा दिखाने की तैयारी में जुटे जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कचहरी चौक के पास हिरासत में ले लिया।
युवा कांग्रेस ने तेंदुआ गांव में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री के शामिल होने का विरोध किया था। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि करही गोलीकांड के बाद भी गृहमंत्री पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे।
पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को कंट्रोल रूम में रखा। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार आरके मरावी को ज्ञापन सौंपकर मामले की एसआईटी जांच की मांग की।
युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।






