छत्तीसगढ़

जांजगीर-चाम्पा : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाली युवती गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर करती थी अनाचार

जांजगीर-चाम्पा। जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग बालक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ अनाचार करने वाली युवती को पुलिस ने जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने कब्जे में रखा हुआ था।

मामला 1 जुलाई 2025 को तब सामने आया, जब नाबालिग बालक के परिजनों ने थाना जांजगीर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 605/25 धारा 137 (2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर की टीम ने सायबर तकनीक की मदद से बालक की लोकेशन का पता लगाया। सूचना मिलने पर सीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस दल तत्काल जगदलपुर रवाना हुआ।

वहाँ युवती के कब्जे से नाबालिग बालक को सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ में युवती ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी युवती को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button