छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक ने रात्रि बैठक व निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

जांजगीर-चांपा, 18 मई 2025: जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने बीते रात्रि 9 बजे जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की। बैठक में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण तथा पुलिसिंग में सुधार को लेकर बिंदुवार दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय ने रात्रि 1 बजे थाना चांपा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को डीजल चोरी के प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई करने तथा तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।






